उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जगदंबा प्रसाद गोस्वामी से साक्षात्कार लिया। जगदंबा प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। पुरुष के समान महिलाओं को भी जमीन में पूर्ण अधिकार मिलना चाहिए
