उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार पांडेय से साक्षात्कार लिया। मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए । अगर महिला के भाई नहीं है, तो पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। हमारे समाज में महिलायें पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पाएगा।