उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजित राम से साक्षात्कार लिया। राजित राम ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में पुरुष के बराबर अधिकार है।यदि शांति से अधिकार नही मिलेगा तो विवाद होगा।मगर शादी के बाद मायके की संपत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों बराबर है। जहां शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। वहीं अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।