उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामानंद शुक्ल से साक्षात्कार लिया। रामानंद शुक्ल ने बताया कि कुछ मजबूरियों के कारण लोग अपनी बेटियों को शिक्षित नहीं कर पाते है। जैसे मइके पर स्कूल नहीं है या फिर स्कूल जाने का साधन नहीं है। पिछड़े इलाको में लोग अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा पाते है। आज कल महिलाये हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। महिलाओं का भूमि में बराबर का अधिकार है। महिलाओं के लिए शिक्षा जरुरी है और कानून और कायदा जानना भी जरुरी है। कुछ पिछड़े लोग है और जहाँ सारे साधान उपलब्ध नहीं है जिसके कारण भी लोग बेटियों को नहीं पढ़ा पाते है। गाँव में इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण भी लोग लड़कियों को बहार नहीं भेजना चाहती है। कभी कभी लड़कियां छेड़खानी का शिकार हो जाती है, इस वजह से भी लोग उन्हें बहार नहीं भेजते है। सरकार के नियम बनाने के बावजूद भी घटनाएं होती रहती है
