उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन तिवारी से साक्षात्कार लिया। राजन तिवारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। आज के समय में सभी का शिक्षित होना जरुरी है। उनका कहना है की वो अपनी बहन को भूमि में बराबर का हिस्सा देना चाहते है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर कार्य करेंगे तभी देश का विकास हो पाएगा