उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामकिशोर से साक्षात्कार लिया। रामकिशोर ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। उनका कहना है की वो अपने बेटियों को भूमि में अधिकार देना चाहेंगे। हमारे समाज में महिलायें पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी। जिस तरह से पुरुष जीवन जीते है , उसी तरह से महिलाओं को भी जीवन जीने का अधिकार है