उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के विशेश्वरगंज प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवप्रसाद गुप्ता से साक्षात्कार लिया। शिवप्रसाद गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं देना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भूमि इसलिए नहीं देना चाहिए , क्युकी महिलायें इसका गलत इस्तेमाल कर सकती है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर महिलाओं को घर के अंदर रखा जाता है। जब तक महिलायें शिक्षित नहीं होंगी तब तक कोई कार्य या व्यापार नहीं कर सकती है। शिवप्रसाद का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए, लेकिन उनके हिसाब से महिलाओं का घर से बाहर निकलना सही नहीं है
