उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामेंद्र मिश्रा से साक्षात्कार लिया। रामेंद्र मिश्रा ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढेंगी तो जागरूक होंगी। जागरूक होने के लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलना होगा। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।रामेंद्र का विचार है कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।
