उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश कुमार से साक्षात्कार लिया। मुकेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।उनको ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए मगर, पैतृक सम्पत्ति में अधिकार बिलकुल नही मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज में बदलाव आएगा , वो नौकरी कर पाएंगी और सभी समस्याओं को अच्छे से निपटा पाएंगी। पुरुषों को अपने घर की महिलाओं का एपोर्ट करना चाहिए।
