उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप कुमार यादव से साक्षात्कार लिया।प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। समाज में बेटियां पढेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।
