उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेश तिवारी से साक्षात्कार लिया। सुरेश तिवारी ने बताया कि बेटियों को बेटों से ज्यादा पढ़ाना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटा के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। अज्ञानता के कारण पुरुष महिलाओं को आगे नही बढ़ने देते हैं और घर के अंदर रखते हैं।
