उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमर सिंह से साक्षात्कार लिया। अमर सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में पुरुषों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी और कुछ काम कर पाएंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। कुछ पुरुष महिलाओं को घर से बाहर नही निकलने देते हैं पुरुषों की मानसिकता सही नही है तो परिवार नहीं चलेगा।
