उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुवेंद्र अमर त्रिपाठी से साक्षात्कार लिया।अरुवेंद्र अमर त्रिपाठी ने बताया कि शादी के बाद महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। महिआओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए लेकिन भूमि में नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है।हमारे समाज में महिलायें शिक्षित होंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। अशिक्षित महिलाओ को सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता है। महिला और पुरुष जब तक साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगी तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा। शिक्षा का मतलब ये नहीं है की संयुक्त परिवार जो तोड़ा जाये , ये तोड़ने का काम दूषित मानसिकता है
