उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश से साक्षात्कार लिया। राजेश ने बताया कि महिलाओं को भूमि में बराबर अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाओ को सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता है। महिला और पुरुष जब तक साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगी तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा। जो महिलायें कमा रही है वो आगे बढ़ रही है और जो घर के अंदर बैठी है वो पिछड़ रही है, इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है