उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामफेरे वर्मा से साक्षात्कार लिया। रामफेरे वर्मा ने बताया कि शिक्षित महिलाओं को भूमि में अधिकार दिया जा सकता है और अनपढ़ महिलाओं को अधिकार नहीं दिया जा सकता है। बेटा हो या बेटी शिक्षा दोनों के लिए बहुत जरुरी है। देश का विकास करने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है। अनपढ़ महिलाओं को जागरूक करना चाहिए और छोटी बच्चियों को भी शिक्षित करना चाहिए।