उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज मिश्रा से साक्षात्कार लिया। सूरज मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार देना महिलाओं के ऊपर ही निर्भर करता है, अगर महिलायें भूमि के अधिकार संभालने के लायक है तो उसे अधिकार दिया जा सकता है। बेटियों का शिक्षित होना बहुत जरुरी है , अगर उन्हें शिक्षित नहीं करेंगे तो उन्हें अधिकार देने के बारे में सोचेंगे कैसे ? अनपढ़ महिलाओं को पढ़ाने के बारे में सोचा जाना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना समाज के सोच पर निर्भर करता है, पहले के लोग ये नहीं सोच पाते थे। हमारे देश में महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तो देश का विकास नहीं हो पायेगा