उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सभाजीत पांडे से साक्षात्कार लिया। सभाजीत पांडे ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार देने से घर एवं परिवार में बदलाव आ सकता है।बेटियों को पढ़ना चाहिए। ये भी अपनी बेटिओं को पढ़ा रहे हैं। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।