उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू से साक्षात्कार लिया। राजू ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।ऐसा होने पर घर में बदलाव आएगा। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। बेटियों को पढना चाहिए। शिक्षित महिलाएं बिजनेस और काम कर रही हैं । मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। महिला -पुरुष दोनों काम करेंगे तो सफल रहेंगे।