उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नखिया प्रसाद से साक्षात्कार लिया। नखिया प्रसाद ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए। ये अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है,ऐसे में घर चलने के लिए महिला और पुरुष दोनों को काम करने की जरुरत है। महिलाएं नौकरी कर के और चरखा चला कर पैसे कमा रही हैं। महिलाएं घर में रोजगार भी कर रही हैं। अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ भी नही कर पाती हैं। यदि भाई है तो महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलेगा। भाई नही है तभी उनको मायके की सम्पत्ति में अधिकार मिल सकता है। विवाहित महिला का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है।