उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामविलास से साक्षात्कार लिया। रामविलास ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। अविवाहित महिलाओं का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार है। मगर शादी के बाद मायके की सम्पत्ति में अधिकार नही होगा।विवाहित महिला का ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होता है।महिलाओं को नौकरी के लिए घर से बाहर निकलना जरुरी है। महंगाई को देखते हुए आज के जमाने में महिला और पुरुष दोनों को कमाने की जरुरत है।