उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दयाशंकर मिश्रा से साक्षात्कार लिया। दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि लड़कियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को ससुराल के संपत्ति का हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं का शादी से पहले पैतृक सम्पति में हिस्सा होता है शादी के बाद ससुराल में होता है। हमारे समाज में महिलायें अपने घरो से बाहर निकलेंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। अशिक्षित महिलायें सरकारी योजनाओ के बारे में नहीं जान पाती है। इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है