उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामदेव से साक्षात्कार लिया। रामदेव ने बताया कि कानून के अनुसार महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन व्यवहारिक रूप से बेटियों का शादी से पहले मायके की संपत्ति में हिस्सा होता है।शादी के बाद बेटियों का ससुराल की संपत्ति में अधिकार होता है। लड़कियों को पढ़ाना चाहिए। महिलएं शिक्षित होंगी तभी वो जीवन में कुछ कर सकती हैं। अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।