उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हरिश्चंद्र से साक्षात्कार लिया। हरिश्चंद्र ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए,महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को सरकारी लाभ नहीं मिल पाता है।