उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार ने बताया कि बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को सरकारी लाभ नहीं मिल पाता है। महिलाओं के नाम से भूमि रजिस्ट्री करने पर सरकार छूठ भी दे रही है। महिलाओं का अधिकार शादी के पहले मायके में होता है और शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। अगर महिला के भाई नहीं है, तो पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है। कानून को पूरी तरह से अपनाने में समय लग जायेगा। पैतृक संपत्ति में अधिकार हासिल करने से भाई बहन के बीच रिश्ता ख़त्म हो सकता है