उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुलसीराम से साक्षात्कार लिया। तुलसीराम ने बताया कि महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। भूमि मे महिलाओं को पुरुषो के बराबर का अधिकार होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की सोच गलत है, उन्हें अपनी सोच बदलनी होगी