उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद सिंह से साक्षात्कार लिया। प्रमोद सिंह ने बताया कि महिलाओं को अगर बेहतर शिक्षा मिलेगा तभी देश का विकास हो पायेगा। अशिक्षित महिलाओं के लिए परेशानी बढ़ जाती है , अगर शिक्षा को बढ़वा दिया जाए तो महिलाये आगे आकर काम कर सकती है। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को सरकारी लाभ नहीं मिल पता है। महिलाओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए , महिला और पुरुष में कोई अंतर नहीं है। दोनों वर्गों की सामान हिस्सेदारी होनी चाहिए। वर्त्तमान में महिलायें पुरुषो से भी आगे निकल रही है