उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मथुरा प्रसाद से साक्षात्कार लिया। मथुरा प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलायें शादी से पहले पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है और शादी के बाद अपने ससुराल में हिस्सा ले सकती है। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाओं को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं होती है। आज के समय में शिक्षित महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है