उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ओमप्रकाश द्विवेदी से साक्षात्कार लिया। ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना भी बहुत जरुरी है। शादी के बाद महिलाओं का अधिकार उन्हें ससुराल में होता है। अशिक्षित महिलायें सरकारी योजनाओ से वंचित रह जाती है , ऐसे महिलाओं को हमें जागरूक करना चाहिए। महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी देना चाहिए।