उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकिशोर से साक्षात्कार लिया। राजकिशोर ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए , उन्हें ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। अगर महिला के भाई नहीं है ,तो पैतृक संपत्ति में हिस्सा ले सकती है। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी है, अशिक्षित महिलायें सरकारी योजनाओ से वंचित रह जाती है।