उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हनुमान गोस्वामी से साक्षात्कार लिया। हनुमान गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। हमारे समाज में महिलायें पढेंगी नहीं तो जागरूक नहीं हो पाएंगी और महिलाओं का घरो से भी बाहर निकलना जरुरी है। अनपढ़ महिलायें सरकारी योजनाओ से वंचित रह जाती है। महिलाओं का शादी से पहले पिता कि संपत्ति में हिस्सा होता है और शादी के बाद ससुराल में होता है।