उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजू पंडित से साक्षात्कार लिया।राजू पंडित ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।अनपढ़ महिलाओं को भी पढ़ना चाहिए। पुरुषों को महिलाओं को सहयोग करना चाहिए और सर उठा कर जीने का मौका देना चाहिए। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में मायके और ससुराल दोनों जगह बराबर का हिस्सा होना चाहिए।