रानी अवंतीबाई बरगी सागर नहर परियोजना के अधिकारियों की धींगामस्ती किसानों के लिए भारी पड़ रही है और नहरों की हालत बदहाल है। जिससे करोड़ों रु. की लागत से बनाई गईं नहरों का लाभ किसानों को अब तक नहीं मिल रहा है लाभ न मिलने से किसान शासन प्रशासन और अधिकारियों को कोस रहा है क्षेत्र में रानी अवंती बाई सागर परियोजना की बनाई गईं मुख्य नहर, माइनर,सब माइनर नहरों की हालत खराब है और किसान पानी को तरस रहे है। लेकिन नहरों की दशा सुधारने बरगी द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहीं स्थिती यह है कि नहरें पानी न आने से सूखी पड़ी हैं तो कहीं कचरा व मिट्टी डालकर बांध बनाए जाने से नहर का पानी दूसरे किसानो के खेतों तक नहीं जा रहा है। जिससे नहर होने के बाद भी किसान मोटर पंप से सिंचाई कर फसलों को सूखने से बचा रहे है।