बिहार राज्य के नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड से राहुल कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम बताया कि ग्रामीण महिलाओं को अक्सर पैतृक संपत्ति में कानूनी अधिकार के बावजूद सामाजिक बाधाओं और प्रथाओं के कारण नियंत्रण मुश्किल से होती है।जबकि शहर की महिलाओं को बेहतर संसाधन और क़ानूनी जागरूकता के बावजूद, शोषण या नियंत्रण की अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।हालाँकि दोनों क्षेत्र की महिलाएं सम्पत्ति के लिए संघर्ष करती हैं।2005 के कानून ने पैतृक सम्पत्ति में समान अधिकार दिया है।