केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इस बाबत प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दीर्घकालिक राष्ट्रीय स्तर की नीति तैयार की है। नीति के तहत देशभर में प्रदूषण में कमी लाने वाली योजनाओं लागू किया जाएगा और प्रदूषण स्तर में 2026 तक चालीस फीसद की कम कि जाएगी। मंत्रालय ने हाल ही में संसद में पेश की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 24 राज्यों के 131 शहरों को इस योजना के तहत चिह्नित किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2017 को मानक आधार वर्ष मानते हुए 24 राज्यों के 131 शहरों के लिए पहले वर्ष 2024 तक तीस फीसद प्रदूषण स्तर कम करने का लक्ष्य था। इस लक्ष्य को बढ़ाकर अब 2026 तक के लिए चालीस फीसद कर दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोशल मीडिया पर कई तरह की चीजें रोजाना सामने आती हैं, एक तरफ ये लोगों को जानकारी देने का काम करती हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसका शिकार भी हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर कई ऐसे लालच देने वाले दावे किए जाते हैं, जिनमें अक्सर लोग फंस जाते हैं और अपने पैसे गंवा देते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में बस डेढ़ महीने का समय बचा है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की भौतिक घटक मद के तहत 14 राज्यों को 6,157 करोड़ रुपये का बकाया देना बाकी है, जिससे कुशल मजदूरों की मजदूरी और निर्माण सामग्री के लिए भुगतान होना है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो रक्षा मंत्रालय द्वारा निकाली गई ट्रेड्समैन मेट और फायरमैन पदों पर वेतनमान 18,000 - 63,200/- (स्तर-1) पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल एक हजार सात सौ तिरानवे रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दसवीं में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.aocrecruitment.gov.in/ पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 26 फरवरी 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !
भारत के पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिशत 11.7% हैं, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में लद्दाख पुलिस सबसे ऊपर है. यहां सर्वाधिक 28.3% महिलाएं हैं. वहीं, जम्मू कश्मीर अपने पुलिस संगठन में केवल 3.3% महिलाओं के साथ तालिका में सबसे नीचे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बहुप्रतीक्षित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन किया। 1,386 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का पहला खंड 246 किलोमीटर लंबा है। दिल्ली-दौसा-लालसोट के बीच का यह खंड दिल्ली से जयपुर की यात्रा को आसान करेगा। इसके बनने के बाद दिल्ली से जयपुर का पांच घंटे का सफर महज साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,83,748 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,781 रह गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के परिणामस्वरूप, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने अब तक 54,42,267 वाहनों का पंजीकरण रद्द किया है। जिसमें 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल, सीएनजी वाहन शामिल हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
