गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जी दास साहू द्वारा जानेंगे गर्मी के मौसम में लगायी जाने वाली भिंडीऔर खीरे की खेती में लगने वाले कीड़ों से बचाओ व उपाय की जानकारी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
कोरोना संक्रमण का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि कई राज्यों में इससे बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध ही नहीं है। देश में पांच अप्रैल 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 23,091 के आसपास दर्ज की गई, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चार अप्रैल को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक यह आंकड़ा 21,179 था।
स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत पिछले सात सालों में 1.80 लाख खाताधारकों को 40,700 करोड़ के लोन आवंटित किए जा चुके हैं। सात साल पहले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टैंड अप योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना की अवधि को वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
डिजिटल बैंकिंग के साथ ही स्कैमर्स लोगों को निशाना बना रहे हैं. इस तरह वो लोगों के पैसे को लूट रहे हैं. कई मामले सामने आ चुके हैं जहां लोगों को लूटा गया है. इस तरह से स्कैम पिछले कुछ महीनों से हो रहे हैं. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
साल 2022 झारखंड के लिए बहुत बुरा बीता। इस साल पड़े सूखे की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ। राज्य सरकार का अनुमान था कि लगभग 30 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। लेकिन 15 मार्च 2023 तक 33,16,789 किसान राज्य सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का फायदा उठाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। 2021-22 में 6,06,430 टन मक्के का उत्पादन हुआ था, लेकिन यह भी 2022-23 में घटकर 4,35,870 टन ही रह गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार पुलिस द्वारा निकाली गई सिपाही, अवर निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और चालक पदों पर वेतनमान नियमानुसार पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल सात हजार आठ सौ आठ रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बारहवीं और स्नातक में परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.csbc.bih.nic.in/पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र मई 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !
बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश में 5.23 लाख हेक्टेयर से ज्यादा गेहूं की फसल को प्रभावित किया है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में गेहूं की फसल को हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
देश के अलग अलग राज्यों में सरकारी दुकानों से मिलने वाले राशन में भारी मिलावट हो रही है। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल देश के अलग-अलग राज्यों में लिए जाने वाले नमूने फेल हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, यह मिलावट सरकारी गल्ले की दुकान चलाने वाले लोगों की ओर से हो रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ द्वारा जानेंगे गर्मी के मौसम में लगायी जाने वाली मक्का की खेती में लगने वाले कीड़ों से बचाओ व उपाय की जानकारी। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
