Transcript Unavailable.
गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जीवदास साहू द्वारा जानेंगे बरसात के मौसम में लगाए जाने वाले बैंगन की नर्सरी तैयार करने के बारे में। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भारत भीड़ से जुड़े हादसों का तेजी से केंद्र बनता जा रहा है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन में कहा गया है कि धार्मिक समारोहों में भीड़ से जुड़े हादसे होने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। भीड़ से जुड़े हादसों में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले लोगों का अबतक का सबसे व्यापक डेटाबेस तैयार किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 11 से 17 मई के लिए जारी ऐरिडिटी एनोमली आउटलुक इंडेक्स में जानकारी दी है कि भारत में कम से कम 78 फीसदी जिले सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे थे।इस के मुताबिक देश के 691 में से केवल 116 जिले ऐसे थे जहां स्थिति शुष्क नहीं हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल (टी-1) परीक्षा 2022 का रिजल्ट नौ फरवरी 2023 को घोषित कर दिया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी अगले चरण की परीक्षा के लिए पात्र हैं, जो 27 अप्रैल से 4 मई 2023 के बीच हुई। सोशल मीडिया पर इस तरह दावा किया जा रहा है, मगर यह झूठा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी शेयर करते लिखा कि सीजीएल परीक्षा 2022 के परिणाम के दावा वाले यह वायरल दस्तावेज फेक है। एसएससी ने इस तरह का कोई परिणाम जारी नहीं किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल पर परीक्षा परिणाम संबंधी अधिकृत लिंक भी शेयर किया गया है। लिंक में जानकारी दी गई है कि सीजीएल परीक्षा 2022 के टियर-1 का परिणाम नौ फरवरी को घोषित कर दिया गया। इसके बाद टियर- II कंप्यूटर परीक्षा दो मार्च से सात मार्च के बीच हुई।साथियों अगर आपके पास भी ऐसा कोई भ्रामक ख़बर आता है,तो उसके बारे में जनता को जागरूक करें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फ़ोन में अभी दबाए नंबर 3 .
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यदि दुनिया भर के देश और कंपनियां मौजूदा तकनीकों का उपयोग करके नीति में बदलाव करती हैं, तो 2040 तक प्लास्टिक प्रदूषण 80 फीसदी तक कम हो सकता है।प्लास्टिक प्रदूषण को मात देने के लिए एक वैश्विक समझौते पर पेरिस में दूसरे दौर की वार्ता से पहले इस रिपोर्ट को जारी किया गया है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बढ़ते वजन और मोटापे को नियंत्रित रखने के साथ गैर संचारी रोगों के जोखिम को कम करने के लिए चीनी के स्थान पर उसके कृत्रिम या प्राकृतिक विकल्पों के सेवन को बेहतर समझा जाता रहा है, लेकिन क्या सच में ऐसा होता है। इस बारे में 15 मई 2023 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नए दिशानिर्देश जारी करते हुए आगाह किया है कि मिठास के इन कृत्रिम और प्राकृतिक विकल्पों के सेवन से बचना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतीय दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जो भारत में फसल के लिए अहम है। इसकी शुरुआत केरल से होती है, जो गर्म और शुष्क मौसम को बरसात के मौसम में बदल देता है। जैसे-जैसे मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ता है, कई इलाकों में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत महसूस होती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
