आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की वजह से भारत में 74 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी खोने का डर सता रहा है। भारत में किए गए सर्वेक्षण में तीन चौथाई से अधिक लोगों ने कहा कि वे लोग चिंतित हैं कि एआई उनकी नौकरी की जगह ले लेगा। माइक्रोसॉफ्ट वर्क ट्रेंड इंडेक्स 2023 रिपोर्ट के अनुसार, 90 प्रतिशत भारतीय नियोक्ताओं का कहना है कि वे जिन कर्मचारियों को नियुक्त करते हैं, उन्हें एआई के विकास के लिए नए कौशल सीखने की आवश्यकता होगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गेहूं प्रमुख रबी फसल है, जिसे सर्दियों में बोया जाता है। गेहूं की रिकार्ड खरीदारी के सहारे देश का खाद्यान्न भंडार फिर समृद्ध हो गया है। केंद्रीय पूल में गेहूं एवं चावल का संयुक्त बफर स्टॉक 579 लाख टन को पार कर गया है। इसमें गेहूं का 312 लाख टन और चावल का 267 लाख टन से ज्यादा का स्टॉक है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
डिजिटलाइजेशन के इस दौर में लोगों के मोबाइल पर कई तरह की खबरें या दावे वायरल होते ही रहते हैं। इसमें कई सच्चे होते हैं वहीं कई भ्रामक होते हैं। ऐसे में यूजर्स के सामने यह मुश्किल खड़ी हो जाती है कि वह किस को सही माने और किसे गलत। इन दिनों ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत इस कड़ी में मनरेगा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।भारत सरकार ने मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों के संकट को दूर करने की कोशिश की है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल और महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बिहार-पुणे ट्रेन में अभियान चलाकर 59 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया।इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मानव तस्करी विरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
वर्तमान में सोशल मिडिया का इस्तेमाल भ्रामक खबरें फ़ैलाने के लिए धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसी ही एक खबर इन दिनों व्हाट्सएप और फेसबुक पर बहुत तेजी से सुर्खियाँ बटोर रही है। खबर में बताया जा रहा है कि भारत सरकार प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना 2023 के तहत युवाओं को मुफ्त लैपटॉप दे रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो इंडियन पोस्ट द्वारा निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक पदों पर वेतनमान Rs.12000 – 29380/-पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल 76 रिक्तियां निकाली गयी है। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से मेट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क :सामान्य और ओ.बी.सी वर्ग के लिए 100/- रुपए, एससी - एसटी, विकलांग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क रखा गया है। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in /पर ऑनलाइन कर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 11 जून 2023 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं। धन्यवाद !
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
