बालासोर रेल हादसे में मारे गए करीब 50 लोगों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी और उनके शव अब भी भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रखे हुए हैं। इस बीच, भुवनेश्वर नगरनिगम (बीएमसी) ने दो पीड़ितों के अवशेषों का यहां सत्य नगर श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया है।एक अधिकारी ने बताया कि एम्स, भुवनेश्वर में हादसे में मारे गए 81 लोगों के शव रखे गए थे जिनमें से 29 शवों की पहचान डीएनए जांच के जरिये की गई।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार में अगरोटिका वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ऑफिस द्वारा निकाली गई टेलिकॉलर की पद पर मासिक 8,000 - 10,000 रूपए वेतन पर कार्य करने के लिए इच्छुक है। इस पद के लिए वैसे अनुभवी तथा फ्रेशर्स उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो और साथ ही अंग्रेजी और हिंदी भाषा का बोलने और लिखने में सक्षम हो। अगर आपके पास माँगी गई सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन पत्र इस पते पर भेज सकते है। पता है- Aadarsh Co-Operative Colony, E Gola Rd, Sarvoday Nagar, Danapur Nizamat, Patna, Bihar 801503 .इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति फ़ोन पर भी संपर्क कर सकते है. संपर्क करने के लिए नंबर है - +91 8434279561 .तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये . साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !

भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। कल यानी 02 जुलाई 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 1,490 के आसपास बनी हुई थी । 01 जुलाई 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,513 थी, जबकि 30 जून को इनकी संख्या 1,533 दर्ज की गई थी।

मॉनसून के असामान्य वितरण और बिपरजॉय चक्रवात ने खरीफ की फसलों पर खासा असर डाला है। एक ओर जहां खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान के रकबे में 26 फीसदी कमी आई है, वहीं राजस्थान में बाजरे के रकबे में लगभग दोगुना बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान में जून महीने में हुई 188 फीसदी अधिक बारिश ने किसानों को काफी फायदा पहुंचाया है। हालात यह हैं कि अगर राजस्थान में बंपर बुआई न होती तो देश में खरीफ की बुआई का कुल आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले काफी कम रह सकता था।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें.

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू जानकारी दे रहें हैं धान के बिचड़ा को कैसे तैयार किया जाए। उन्होंने बताया कि सारा बिचड़ा एक ही दिन में तैयार नहीं करना चाहिए, बिचड़ा को तैयार करने के लिए क्रमबद्ध तरीक़ा के साथ साथ मौसम का भी ख़ास ध्यान रखना चाहिए .

मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत इस कड़ी में ई-श्रम कार्ड योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत होने से लोगों को काम मिलना आसान हो गया है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

टमाटर की कीमतों ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है। उपभोक्ता मामले विभाग के प्राइस मॉनिटरिंग डिवीजन के मुताबिक टमाटर की अधिकतम खुदरा कीमतें 122 रुपए किलो तक पहुंच गईं, जबकि किसान प्राइवेट ट्रेडर्स को घाटे में टमाटर बेचने को मजबूर हैं। इस सीजन में भी टमाटर किसान लागत न निकाल पाने वाली दर पर अधिकतम 10 रुपए थोकभाव में प्राइवेट ट्रेडर्स को बेचने को मजबूर हुए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

भारत में लगातार कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सक्रिय मामलों की संख्या 1,549 के आसपास बनी हुई है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 47 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 77 लोग कोविड-19 से उबरे हैं। पिछले 24 घंटों में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। देश में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 531,905 पर पहुंच गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।