सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आये दिन तरह-तरह की खबरें  वायरल हो रही है. जिन खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी खबर सच है और कौन सी खबर फेक. ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं केंद्र की मोदी सरकार खत्म करेंगी. लेकिन इस खबर की सत्यता जब पीआईबी फैक्ट चेक से जांची और परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए भारतीय डाक विभाग हर घर तिरंगा अभियान मनाने के लिएअपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा।संचार मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत वर्ष भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जलवायु की पुकार [छोटे कदम, बड़ा परिवर्तन ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे  बिजली बचाना,कचरा का सही निपटान करना और पानी का कम उपयोग करना हमारे पर्यावरण के लिए क्यों जरुरी है ?

Transcript Unavailable.

फतुहा। बुधवार को मछरियावां पंचायत के मुखिया पति व उसके भाई पर पीडीएस दुकानदार द्वारा मारपीट करने व रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। इस सन्दर्भ मेें उनदोनो के खिलाफ पीड़ित पीडीएस दुकानदार जफराबाद गांव निवासी सुनील पासवान के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। दर्ज शिकायत के आधार पर बताया जाता है कि बीते मंगलवार को मुखिया पति व उसके भाई पीडीएस दुकानदार के घर पहुंचे तथा घर से बाहर बुलाकर गाली-गलौच करते हुए पिछले छह महीने का रंगदारी के तौर पर बकाए राशि 60 हजार रुपये की मांग की। जब पीडीएस दुकानदार ने पैसे देने में असमर्थता जाहिर किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट किया और रास्ते में देख लेने की धमकी दी। जब गांव वाले जुटे तो दोनों भाई वंहा से चले गये। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

केंद्र सरकार ने बताया है कि उसके पास कर्ज में डूबे राज्यों को उबारने संबंधी कोई प्रस्ताव न तो आरबीआई से और न ही संबंधित राज्यों से आया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को राज्य सभा में एक लिखित सवाल के जवाब में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में केंद्र के साथ ही राज्यों पर कर्ज का जो बोझ बढ़ा था उसमें कमी आने लगी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्कूलों के प्रवेश में आधार को अनिवार्य बनाने को लेकर उठे सवाल पर केंद्र सरकार ने अपनी सफाई दी है और कहा कि यह अनिवार्य नहीं है। किसी भी छात्र को आधार न होने के आधार पर प्रवेश देने या दूसरी अन्य सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता है।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआई) ने भी इस संबंध में राज्यों को दिशा- निर्देश दिए है। जिसमें साफ तौर यह कहा गया है कि आधार संख्या के अभाव में किसी बच्चे को उनके लाभों या अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है।स्कूलों में आधार की अनिवार्यता को लेकर यह सवाल ऐसे समय उठे है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के पटना जिला के कल्याणपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 रौशन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है की उनके क्षेत्र में नल जल योजना के तहत काम बंद है यानी वह पे पानी की काफी समस्या हो रही है

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल करने वाला एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट कथित तौर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो से आधिकारिक तौर पर जुड़े होने का दावा कर रहा है। अकाउंट के 60,000 फॉलोअर्स हैं, बायो में इंटेलिजेंस ब्यूरो, सरकारी अधिकारी बताया गया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की जांच के बाद यह साबित हो गया है कि यह प्रोफाइल फर्जी है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

मेरी भी आवाज़ सुनो कार्यक्रम के अंतर्गत इस कड़ी में महिलाओं के लिए संपत्ति और भूमि पर अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।महिलाओं के लिए संपत्ति और भूमि पर अधिकार महिलाओं के अधिकार पर चर्चा की गयी है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।