ईआर डी एमपी के अनुसार डीसीएमपी लेवल - 2 फायर ड्रिल आज जिला प्रशासन और आपसी सहायता सदस्यों के सहयोग से भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड पटना (फतुहा) एलपीजी प्लांट में आयोजित की गई।
जिले के दनियावां प्रखंड अन्तर्गत दनियावां पंचायत के सूर्य मंदिर परिसर स्थित सभागार भवन में शनिवार को सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जन संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कला जत्था टीम द्वारा स्वागत गान से किया गया।जनसंवाद कार्यक्रम में पहुँचते ही जिलाधिकारी ने गाड़ी से उतरकर सीधे सभागार भवन में जाकर आम आवाम से रूबरू हुए और जानकारी लिया। जन संवाद के दौरान जिला पदाधिकारी ने जनता से सीधा जन संवाद किया। जन संवाद के माध्यम से जिलाधिकारी ने लोगों से उनकी ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों, साफ-सफाई एवं अन्य मामलों के बारे में जानकारी ली। वहीं डीएम ने दनियावां सूर्य मंदिर में नवनिर्मित तालाब के घाटों का निरिक्षण भी किया। इस मौके पर एसडीएम गुंजन सिंह, फतूहा एसडीपीओ सियाराम जय यादव, बीपीआरओ प्रकृतिक नयनम, बीडीओ कुमारी आकृति, सीओ संजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख बृजेश किशोर सिन्हा, जिला पार्षद इंदु देवी, मुखिया नवनीत कुमार, थाना प्रभारी मिथलेश कुमार (दनियावां), अरुण कुमार (शाहजहांपुर) पीएचसी डॉ. सुनीता कुमारी, सिंकु पटेल, राजेश महतो समेत सैंकड़ो लोग व कई अधिकारी मौजूद थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अखिलभारतबर्षीय यादव महासभा को लगभग पंद्रह वर्ष से सेवा करने बाले श्यामनंदन कुमार यादव ग्राम चौड़ा, खुसरूपुर, पटना को राष्ट्रीय सचिव से पद्दोन्नति करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेल्वम यादव ने राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है
खुसरूपुर । प्राथमिक विद्यालय शफीपुर (मोहसिनपुर) उस समय हंगामा हो गया जब सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया(हाथीपांव) की दवा और पेट की कीड़े मारने की दवा अल्वेंडजोल दिया गया । अभी नौ बच्चो को दवा दी ही गयी थी कि एक के बाद एक सभी की तबियत बिगड़ने लगी । तबियत बिगड़ते देख बिद्यालय के प्रिंसिपल तब्बसुम परवीन ने खुसरूपुर पीएचसी को इसकी सूचना दी । इस बीच जैसे ही गांव बालो को इसकी जानकारी मिली घबराये सभी स्कूल पहुचे जिससे अफरातफरी मच गया ।परिस्थिति को देखते हुए बिद्यालय के लोगो ने खुसरूपुर थाना को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुच लोगो को शान्त कराया । इस बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने एम्बुलेन्स भेज सभी बच्चों को अस्पताल ला कर इलाज शुरू किया । शाम तक सभी पीड़ित बच्चो को अस्पताल से छुट्टी दे दी और बर्तमान में सभी बच्चे ठीक है । इस संबंध में पीएचसी की डॉक्टर सुमित्रा ने बताया कि बिद्यालय ने सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ही दवा दी है और इस दवा से इस तरह का रिएक्शन कभी कभी हों जाता है यह भी सामान्य बात है और किसी को घबराने की कोई जरूरत नही है । *बीमार हुए बच्चो की सूची।* सुनीता कुमारी पिता श्लोक रॉय 10 साल खुशी कुमारी पिता अमलेश राय 10 साल आरती कुमारी पिता रौशन राय 10 साल रानी कुमारी पिता तूफानी राय 11 साल विष्णु कुमार पिता अजित दास 11 साल गोलू कुमार पिता इंद्रजीत दस 11 साल वैष्णवी कुमारी पिता अजित दास 9 साल अनुज कुमार पिता विवेक महतो 11 साल अंजलि कुमारी पिता हरेंद्र दास 11 साल
देश के सभी नागरिको को सही स्वास्थय मिले , इसे लेकर सरकार ने 2018 आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। यह भारत सरकार की एक हेल्थ स्कीम है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को देश के अस्पतालों में 5 लाख रु तक की मुफ्त में इलाज की सुविधा दी जाती है. इसके तहत पहली अगस्त 2023 तक 24.33 करोड़ कार्ड बनाए गए हैं। ज़ाहिर है , सरकार ने इस योजना प्रचार बहुत व्यापक तौर पर किया। नेताओ के साथ साथ सरकारी जनता ने भी देश के नागरिको को समझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि सरकार गरीबो की मसीहा है। लेकिन आज 5 साल बाद अब इसी आयुष्मान भारत योजना की हकीकत अब लोगो के सामने आ रही है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. कैग ने इस योजना को लेकर जारी की अपनी अपनी ऑडिट रिपोर्ट में बताया है इस योजना के तहत ऐसे मरीज भी लाभ उठा रहे हैं, जिन्हें पहले मृत दिखाया गया था. यहीं नहीं इस योजना के तहत 9 लाख से ज्यादा लाभार्थी तो सिर्फ एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े हुए पाए गए हैं. प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड धारक मध्य प्रदेश में ही हैं. यहीं पर सबसे ज्यादा लापरवाही देखी जा रही है. ---------------तब तक आप हमें बताइए दोस्तों कि आपके गांव या जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज़ की स्थिति क्या है ? ---------------वहां पर आपको किस तरह की सुविधाएँ मिल रही है ? ---------------क्या आपके पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड है और क्या आप उसका लाभ उठा पा रहे है ? ----------------इस बढ़ती महँगाई के कारण स्वास्थ्य पर होने वाला खर्चा आपका कितना बढ़ा है ? दोस्तों इस मुद्दे पर अपनी बात को जरूर रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर या मोबाइल वाणी एप्प में ऐड का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
सवाल है कि जिस कानून को इतने जल्दबाजी में लाया जा रहा हैं उसके लागू करने के लिए पहले से कोई तैयारी क्यों नहीं की गई, या फिर यह केवल आगामी चुनाव में राजनीतिक लाभ पाने के दृष्टिकोण से किया जा रहा है।
क्लिक करे <a href='https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd6tcndNaU0GPNgJeEWUbkF2M6jzZ2jFpaNuHjj-oYAz6J69w/viewform?vc=0&c=0&w=1&flr=0'> https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd6tcndNaU0GPNgJeEWUbkF2M6jzZ2jFpaNuHjj-oYAz6J69w/viewform?vc=0&c=0&w=1&flr=0 </a>
