Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दोस्तों, एक अनुमान के मुताबिक, हर वर्ष शिक्षा करीब 10 से 12 फीसदी की दर से महंगी होती जा रही है। हर शिक्षण संस्थान प्रत्येक वर्ष अपनी फीस बढ़ाते जा रहे हैं। घर के बाकी खर्चों पर महंगाई के बोझ के मुकाबले शिक्षा के क्षेत्र में महंगाई दोगुनी गति से बढ़ रही है। द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य में शिक्षा और महंगी ही होगी। आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा का महत्व काफी तेजी से बढ़ रहा है। सरकार का जोर विशेषकर लड़कियों को शिक्षित करने पर है। इससे प्राइमरी व माध्यमिक विद्यालयों तक तो किशोरियां पढ़ लेती हैं, लेकिन आर्थिक विपन्नता के कारण वह उच्च माध्यमिक व उच्च शिक्षा से वंचित हो जाती हैं। बाकि बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ वाला नारा याद ही होगा। खैर, हमलोग नारो के देश में रहते है और नारा लगाते लगाते खुद कब एक नारा बन जायेंगे , पता नहीं। .. तब तक महँगाई के मज़े लीजिए बाकि तो चलिए रहा है ! ----------तो दोस्तों, आप हमें बताइए कि आपके गांव या जिला के शिक्षा की की स्थिति क्या है ? ----------वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? ----------इस बढ़ती महँगाई के कारण शिक्षा पर होने वाला आपका खर्चा कितना बढ़ा है ? दोस्तों इस मुद्दे पर अपनी बात को जरूर रिकॉर्ड करें अपने फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर या मोबाइल वाणी एप्प में ऐड का बटन दबाकर।

भारत आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था, एक समय ऐसा भी देश खैरात में मिले अमेरिका के सड़े हुए गेहूं पर निर्भर था। देश की इस आत्मनिर्भरता के पीछे जिस व्यक्ति की सोच और मेहनत का परिणाम है मनकोम्बु संबासिवन स्वामिनाथन जिसे बोलचाल की भाषा में केवल स्वामीनाथन के नाम से जाना जाता था। कृषि को आत्मनिर्भर बनाने वाले स्वामीनाथन का 28 सितंबर 2023 को 98 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म 7 अगस्त 1925, को तमिलनाडु के कुम्भकोण में हुआ था। स्वामीनाथन को देश में हरित क्रांति का जनक कहा जाता है, जिन्होंने देश की कृषि विकास में अहम योगदान माना जाता है। कृषि सुधार और विकास के लिए दशकों पहले दिए उनके सुझावों को लागू करने की मांग आज तक की जाती है। हालिया कृषि आंदोलन के समय जब देश भर के किसान धरने पर थे तब भी स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग उठी थी, जिसे सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया, जबकि यह वही सरकार है जिसने चुनावों के पहले किसानों को वादा किया था कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वादा किया था।

संसद के सदस्यों को बांटी गई प्रतियों से जो शब्द हटाये गये उनका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि वर्तमान में जो दल सत्ता में हैं उसकी और उसके वैचारिक संगठन को हमेशा से इन शब्दों से बैर रहा है, इसका कारण कि वे देश को हिंदूराष्ट्र बनाना चाहते हैं। उनके इस विचार के फलीभूत होने में ये शब्द गाहे-बगाहे आड़े आते रहे हैं।

Transcript Unavailable.

फुलवारीशरीफ़ मे बुधवार को आथिर्क अनुसंधान केंद्र एवं आरटीई, फोरम कीओर से एवं फुलवारी जागृति केंद्र के सहयोग से एतवारपुर मध्य विधालय में 12 बजे विधालय प्रबंधन समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बैठक आयोजित की गई. बैठक में विधालय प्रबंधन समिति के नियमावली पर विस्तार से चर्चा की गई.इसके साथ ही विधालय शिक्षा समिति के मजबूतीकरण पर प्रकाश डाला गया. बैठक में फुलवारी जागृति केंद्र के सचिव एवं आरटीई फोरम के पटना जिला संयोजक ने सदस्यों को बोलने के लिए प्रेरित किया. सदस्यों ने कहा कि भवन निर्माण कर मध्य से उच्च विद्यालय होना चाहिए, शौचालय का नियमित सफाई करना चाहिए, मध्याह्न भोजन के राशि को बढ़ाने की मांग करते हैं ताकि भोजन की गुणवत्ता अच्छा हो. बैठक में बबीता देवी, मीना देवी, सचिव मधुबाला देवी,रीना देवी, सुरेश सर प्रधानाध्यापक अमृत कुमार समेत कुल 24 लोग भाग लिए.

दनियावां। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सीमेंट प्लांट के सामने स्थित एक वाइक शो रुम से वाइक खरीदने जा रहे युवक से बदमाशों ने मारपीट कर 98 हजार व सोने की चेन लूट लिए तथा फरार हो गये। पीड़ित आनन्द प्रकाश ने बताया कि वह पैसे लेकर शो रुम के पास पहुंच चुका था लेकिन जैसे ही वहां पर पहुंचा, वैसे ही पांच की संख्या में बदमाशों ने उसे घेर लिया तथा पिस्तौल के वट से मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी होते ही बदमाश उसके पॉकेट से 98 हजार रुपए निकाल लिए तथा गले से सोने की चेन भी छीन लिया। जखमी युवक आनन्द प्रकाश को दनियावां पीएचसी में भर्ती करा इलाज कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

पटना जिले के फतुहा में रेलवे यार्ड के पास एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल का निरिक्षण कर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार रेलवे यार्ड स्थित क्वार्टर के पास मुन्ना पासवान का 24 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार किसी काम को लेकर खड़े थे। घायल राजीव का आरोप है कि रात के 10 बजे जब वह रेलवे यार्ड स्थित एक होटल के पास खड़ा था। तभी दो लड़के उस होटल में आए और राजीव को होटल का स्टाफ समझकर कुछ सामान लाने को कहा तो राजीव ने माना कर दिया। इसके बाद दोनो मे मारपीट शुरू हो गई मारपीट इतनी बढ़ गई की दूसरे पक्ष से एक युवक ने दो फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक को गोली दाएं पांव के जांघ पर लगी। घटना के बाद युवक वहीं गिर गया। मौके पर युवक के दोस्तों ने उसे फतुहा सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। युवक को गोली लगने की घटना जब पुलिस को मिली तो फतुहा थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया की घटना स्थल का दौरा कर आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।