फतुहा। आगामी छह अगस्त को फतुहा स्टेशन के मार्डन स्टेशन के रुप में उद्घाटन के दरम्यान स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। इसके लिए फतुहा हाईस्कूल के बीस बच्चे व आचार्य सुदर्शन पब्लिक स्कूल के बीस बच्चे को सलेक्ट किया गया है। चयनित बच्चे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम के दरम्यान निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता तथा रेलवे सम्बंधित पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बेहतर करने वाले को दानापुर रेल मंडल के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसको लेकर दानापुर रेल मंडल के सीनियर सेक्शन इंजिनियर अरुण कुमार पाण्डेय तथा कल्याण निरीक्षक अशोक कुमार ने इन दोनों स्कूलों का भ्रमण किया। साथ ही उद्घाटन समारोह की तैयारी का जायजा भी लिया।

फतुहा। गुरुवार को स्टेशन रोड की एक मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सन्दर्भ मेें मोबाइल दुकानदार अबदालचक गांव निवासी अंकित कुमार ने थाने मेें शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज शिकायत के आलोक में बताया जाता है कि दुकान खोलकर दुकानदार साफ सफाई ही कर रहा था तभी रिचार्ज कराने आए एक शख्स ने एक मोबाइल फोन चोरी कर भाग गया। यह घटना वंहा लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। दुकानदार के मुताबिक चोरी गयी मोबाइल फोन दस हजार रुपये की थी।

फतुहा। बीते रात नदी थाना क्षेत्र के कृपाल टोला मोजीपुर हाट के समीप एक झोपड़ी से पुलिस ने गश्ती के दौरान चार अपराधियों को दो देसी कट्टा व चालीस नयी गोली के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही अपराधियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किया है। तीन अपराधी पुलिस की छापेमारी देख अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल हो गये। गिरफ्तार अपराधियों में कृपाल टोला के शिवनाथ कुमार,मोजीपुर के राकेश कुमार व कौशल कुमार तथा दनियावां थाना क्षेत्र के सलालपुर गांव निवासी सुजीत बिंद शामिल है। वहीं भागने वाले अपराधियों में कृपाल टोला के अमरनाथ राय,रामनाथ राय व फतुहा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी गौरव कुमार शामिल है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि सभी अपराधी एनएच तीस ए के किनारे स्थित एक झोपड़ी में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाने में लगे थे। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक झोपड़ी में कुछ लोग हथियार के साथ बैठे हैं। सूचना मिलते ही नदी थाना एसएचओ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में एसआई विधानंद वर्मा व पीटीसी विनीत कुमार को छापेमारी के लिए भेजा गया। तीन तो झोपड़ी से निकलकर भाग गये लेकिन चार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में एक की अपराधिक इतिहास रहा है तथा तीन नवयुवक अपराधियों के विषय में जानकारी ली जा रही है। उनके मुताबिक फरार तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। बरामद गोलियां अपराधियों के पॉकेट से बरामद हुई है जो नये रैपर में पैक थे। प्रतीत होता है कि बरामद गोलियां अपराधियों द्वारा हाल ही में खरीदी गयी थी। सभी गोलियां 315 बोर की है। गिरफ्तार अपराधियों में एक छात्र है जो पढाई लिखाई छोड़कर अपराध की दुनिया में प्रवेश किया है। बताया जाता है कि स्टेट हाइवे पर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से झोपड़ी में शरण ले लेते थे ताकि किसी को शक न हो।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के पटना जिला के कल्याणपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 रौशन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है की उनके क्षेत्र में नल जल योजना के तहत काम बंद है यानी वह पे पानी की काफी समस्या हो रही है

सोमवार को नदी थाना की पुलिस ने एक वारंटी व चोरी के आरोप में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शहर के जानेमाने सामाजिक संस्था सरगम कौशल विकास कला केंद्र की ओर से मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि के अवसर संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।