उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ जिला से पूनम सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इंद्रेश सिंह से बातचीत किया। बातचीत के दौरान इंद्रेश सिंह ने बताया की इन्होने अपना लेबर कार्ड बनवा लिया है। लेकिन इनका लेबर कार्ड रिन्यूएबल नहीं हो रहा है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए

लखनऊ डालीगंज से यास्मीन सिद्धकी लखनऊ मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि उनके घर के पीछे गहरा नाला है जिससे कई प्रकार के गंदे कीड़े -मकौड़े आस पास के घरों में घुस जाते हैं। कोरोना काल में भी कई बीमारियाँ फैली। इसलिए यास्मीन सिद्धकी प्रशासन से इस नाले को बंद कराने का आग्रह कर रही हैं।