Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रिया तिवारी बताती हैं कि गिरिडीह निवासी पांच लोगों की आज सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।बताया जाता है कि देवघर के सारठ थाना क्षेत्र के अजय बराज के सिकटिया डैम में बोलेरो के डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत हो गई। सभी मृतक गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के बांसडीह गांव निवासी राजदेव राय के छोटे बेटे, बहुए, चार माह का पोता और पोती के साथ बेटे का साला था। मृतकों में 27 वर्षीय मुकेश राय, 22 वर्षीय लवली देवी, 2 वर्षीया जीवा कुमारी और चार माह के नौनिहाल के साथ मुकेश राय का साला रोशन चौधरी शामिल थे। जानकारी के अनुसार मुकेश राय की पत्नी लवली देवी को चार माह पहले ससुराल में एक बेटा हुआ था और विजयदशमी के दिन मृतक अपनी पत्नी लवली देवी के साथ अपनी बेटी और चार माह के बेटे को लेकर अपने ससुराल देवघर के आसनसोल गांव से देवरी के बांसडीह गांव लौट रहा था। इस दौरान इन चारो के साथ मुकेश का साला और लवली का भाई रोशन चौधरी भी बोलरों में सवार था। मिली जानकारी के अनुसार जब बोलेरो गाड़ी देवघर के सिकटिया के अजय बराज के समीप पहुंचा, तो बराज के पास बोलरो का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग तोड़ते हुए अजय बराज में समा गया। जिसमे डूब कर पांचों की मौत हो गई।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
