गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद में मंगलवार सुबह दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना में जहां एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गिरिडीह : शहर के मकतपुर में संचालित कंप्यूटर दुकान मॉर्क्स इंफोसिस्टम और वर्धमान सिस्टेक दुकान में मंगलवार सुबह आचानक आग लग गयी। घटना में दोनो दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले के बिरनी के पन्डरमनिया पंचायत निवासी मूक बधिर रंजीत गोस्वामी के पांच वर्षीय पुत्र की कुंआ में धकेल कर हत्या कर देने का आरोप मृतक के दादा बैरागी गोस्वामी ने अपनी ही छोटी बहू संजू देवी पर लगाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह: शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे जहां तहां बाइक या कार पार्किंग करने वाले अब हो जाएं सावधान! यातायात पुलिस ने सड़क किनारे जहां-तहां गाड़ी पार्क करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है। वैसे वाहनों से चालान काटा जा रहा है।
पड़ोसी जिला धनबाद के फुलारीटांड मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी सिनीडीह व नारायण धोड़ा में आज कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। जिससे दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चली। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। इस दौरान मोटरसाइकिल व एक झोपड़ीनुमा दुकान को भी आग के हवाले कर दिया गया। जबकि कई मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त किया गया।
गिरिडीह: जिले के बिरनी प्रखण्ड अंतर्गत पन्डरमनिया पंचायत से बीते 5 नवम्बर की सुबह गायब बच्चे की लाश आज 7 नवम्बर को गांव से दूर खेत मे बने कुंए से बरामद हुई है। लापता बच्चे की लाश कुंए से बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बाभनटोली गार्डेना गली में गैस सिलिंडर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कोडरमा जिले के सतगावां के खुट्टा गावं निवासी रंजीत अग्रवाल के रूप में हुई है।
बगोदर थाना क्षेत्र के अटका मे बुधवार को दो भाईयों के बीच हुए विवाद को लेकर एक भाई ने दुसरे भाई को हत्या कर दिया। मृतक का नाम मुकेश मंडल है।वही बगोदर पुलिस ने हत्यारा भाई अजय मंडल को गिरफ्तार कर लिया।और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
सडक दुर्घटना में पति की मौत पत्नी घायल गिरिडीह जिला बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा के पास मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट मे आने बाइक सवार सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड निवासी प्रभात मंडल की मौत हो गई जबकि इसकी पत्नी पुजा कुमारी गंभीर रूप घायल हो गये।
