गिरिडीह : मुफस्सिल क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ पर संचालित बाबा बैद्यनाथ स्वीट्स एवं नमकीन तथा कॉलेज मोड़ के समीप संचालित होटल नदिया पार से श्रम अधीक्षक ने तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
गिरिडीहः जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकूल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गुरुवार की दोपहर हिंसक झड़प हो गयी। जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार घाटकूल गांव में एक विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों इस्लाम अंसारी और निजाम अंसारी के बीच हिंसक झड़प हुई।
गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड के मंसाडीह ओपी क्षेत्र के लेवा बनवारिया गांव में एक 17 वर्ष युवती की लाश घर के एक कमरे में लगी कील के सहारे झूलती हुई। मृतका प्रेमा कुमारी की मां सकुनवा देवी ने बताया कि बुधवार देर शाम वह घर से दुकान गयी थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। जब वह वापस घर लौटी तो उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। दरवाजा खोलकर जब वह अंदर गयी तो उन्होंने अपनी बेटी प्रेमा की लाश कमरे में लगे एक कील के सहारे फांसी के फंदे से झूलती देखी।
बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में हुई मौत बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर प्रखंड कुसमरजा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव के कैलाश पंडित के 22 वर्षीय पुत्र रोहित पंडित की गुरूवार की सुबह मुम्बई के जोगवारी मे सडक दुर्घटना मौत हो गई।मौत की सुचना मिलने पर स्वजनो की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।और गांव मे मातम छा गया।रोहित छ:माह पूर्व घर से मुम्बई गया था।वहां ऑटो चलाता था। सात भाई बहनों मे से रोहित सबसे छोटा था।मृतक के चाचा धरम पंडित ने बताया कि शुक्रवार को शव मुम्बई से हवाई जहाज से घर पहुंचेगी ।
गिरिडीह : जिले गांवा के जंगल में झाड़ियों के बीच गुरुवार की सुबह एक बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके कोहराम मच गया। जंगल मे मिला बच्चे का शव बीते दस दिनों से गांवा के सेरुआ गांव निवासी बिनोद यादव के लापता छह वर्षीय बेटे ऋषि कुमार का होने की बातें कही जा रही है।
गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में में एक चार वर्षीय बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गयी। मृतक बच्चा हरदिया निवासी सवाना सौरेन के चार वर्षीय पुत्र सुजीत सौरेन था।
गिरिडीह : नगर क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला में बुधवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी हुई।जिसमें मोहम्मद फिरोज के 26 वर्षीय पुत्र मो बाबर को पेट में गोली लग गई।गोली लगने के बाद तुरंत ही इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार देकर इसे धनबाद रेफर कर दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य से गिरिडीह जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश ने राजद प्रदेश महासचिव गिरेन्द्र प्रसाद यादव से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की मौसम में बदलाव प्रकृति की देन है। लेकिन हमारे राज्य में कई फैक्ट्रियों का संचालन हो रहा है। जिससे प्रदूषण बहुत बढ़ा है। इस पर सरकार द्वारा कोई दबाव भी नहीं बनाया जाता है। इससे हम सभी का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।मौसम में बदलाव से खेती भी प्रभावित हो रही है। ख़ास कर इंडसट्रीयल क्षेत्र की भूमि पर प्रदूषण के कारण मोटी परत जम जाती है। इससे वहाँ की भूमि पर उपज ही नहीं हो पाती है।इन समस्याओं से बचाव के लिए प्रदूषण बोर्ड को आगे आना चाहिए। जितनी भी फैक्ट्री हैं, उन्हें मानकों के अनुरूप चलाने का निर्देश दिया जाना चाहिए।समय-समय पर इसकी जाँच भी होते रहनी चाहिए। इसके साथ ही जिला प्रशासन को भी आगे बढ़ कर इस समस्या पर काम करना चाहिए
बगोदर में सीएसपी संचालक से साढे चार लाख की लूट बगोदर/गिरिडीह:- बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी संतरूपी जंगल के पास बाइक सवार अपराधियो ने सोमवार देर शाम बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक शिव शंकर राणा से हथियार के भय दिखाकर साढे चार लाख लूट कर फरार हो गया।घटना की सुचना मिलते बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन मे जुट गई है। भुक्तभोगी शिव शंकर राणा ने बताया की बैंक ऑफ इंडिया जरमूने शाखा से रूपये निकासी करके बाइक से घर जा रहे थे।साथ मे बैंक ऑफ इंडिया अटका शाखा एक कर्मी था। इसी दौरान पल्सर बाइक मे सवार दो आपराधी जीटी रोड संतरूपी जंगल के पास ओवरटेक करके बाइक को आगे खडा कर दिया ।और हथियार का भय दिखाकर बैग छीन लिया।साथ मे बैंक कर्मी का भी बैंग छीन लिया।बैग मे साढे चार लाख रूपये थे।घटना का अंजाम देकर अटका की ओर फरार हो गया।शिव शंकर राणा मुंडरो मे बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी चलता है।उन्होंने बताया कि दोनों आपराधी हेलमेट पहने हुए थे।
गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड सोनतुरपी के समीप हथियार के बल बाइक सवार दो अपराधियों ने सीएसपी संचालक से साढ़े चार रुपये लूट लिये। भुक्तभोगी द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाच पड़ताल में जुट गयी है। घटना सोमवार देर शाम की बतायी जाती है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Comments
बगोदर मे भाजपाइयो ने हेमंत सरकार के खिलाफ किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन भाजपा बगोदर प्रखंड ईकाई के द्वारा गुरूवार को हेमंत सरकार खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बगोदर बस पडाव स्थित पार्टी कार्यालय परिसर से जुलूस के शक्ल मे सरिया रोड होते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर पहुंचे और धरना पर बैठ गये।कार्यक्रम मे कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र राय व बगोदर के पूर्व नागेन्द्र महतो शामिल हुए।इस दौरान हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर बरसे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बगोदर मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी किया जबकि संचालन औंरा मंडल अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने किया।मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव,बगोदर प्रमुख आशा राज,पूर्व मुखिया कंचन देवी, जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार, जितेन्द्र सिंह,जीवलाल महतो,मुखिया तुलसी तलवार,मुकेश कुमार,सुखदेव राणा,पंसस तालेशवर महतो,दिलीप रजक,पशुपति शर्मा,विश्वनाथ साव ,धनंजय सिंह,जगदीश प्रसाद महतो,मनोहर सिंह,अंनत सिंह,मिथलेश यादव,रघु सोनी,गोल्डन जायसवाल,सोनू सिंह,कुलदीप साव, शिव प्रसाद सोनी,श्रीकांत यादव,दिलीप यादव,रोहित महतो समेत बडी संख्या लोग शामिल थे।
Nov. 10, 2022, 6:52 p.m. | Tags: autopub