गिरिडीह जिले के इसरी बाजार रंगामाटी के समीप स्थित रेलवे फाटक के पास रेल ट्रैक पर एक अज्ञात ब्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में ले जांच पड़ताल में जुट गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र में पत्थर लदा एक ट्रेक्टर के पलटने से राउतडीह निवासी ट्रेक्टर चालक विकास यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

गिरिडीह : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों में सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। विद्यालय में सड़क सुरक्षा के नोडल फैकल्टी के द्वारा बच्चों को ट्रैफिक नियम के बारे में तथा दुर्घटना से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही जेबरा क्रॉसिंग, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के डुमरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कमिटी सहकारिता विभाग के अध्यक्ष महावीर महतो से जे.एम् रंगीला ने बात बात की। महवीर जी का कहना है की हमारे देश में पहले भी अधिक बारिश हुआ करती थी लेकिन खेती को नुक्सान नहीं हुआ करती थी। लेकिन आज थोड़ा आधी बारिश हो या थोड़ा कम बारिश हो खेती को काफी नुक्सान होता है इसका सिर्फ एक ही कारण है जंगल की कटाई। झारखण्ड में बारिश मात्र पंद्रह दिन के कारण खेती को काफी नुक्सान उठाना पड़ा है। तथा इनका कहना है की फारेस्ट डिपार्टमेंट से जो जंगल लगाया जाता है उसमे अच्छे क़िस्म के पेड़ लगाने चाहिए, तो निश्चित इसका अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा लेकिन फारेस्ट डिपार्टमेंट से जो पेड़ लगाए जाते हैं वो तीन से चार साल में आंधी पानी में पेड़ गिर जाता है। तथा सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मनरेगा के तहत यदि ठीक ढंग से कार्य हों तो भी पर्यावरण को काफी फ़ायदा होगा। क्यूंकि मनरेगा के अंतर्गत वृक्ष रोपण, डोभा तालाब आदि आता है जो की की सीधे सीधे पर्यावरण पर असर डालता है.

झारखण्ड राज्य के ग्रीडीह जिला के नगड़ी से सुरेश कुमार परशाद मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि। इन्होने काफी बार अधिकारियों को पात्र लिखा है लेकिन अभी तक नगड़ी के हॉस्पिटल में डॉक्टर की वयवस्था नहीं हो पाई है। ये सरकार से आग्रह कर रहें हैं की जल्दी से जल्दी डॉक्टर की वयवस्था कराई जाए.

टुंडी के पूर्व बिधायक पूर्व मंत्री डा, सबा अहमद का दिल्ली में निधन।

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जलसहिया संघ के सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जल सहिया बहने सूबे की हेमंत सोरेन सरकार और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर वादा खिलाफी का आरोप लगा उनके विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड के गरहाटांड़ के समीप रेल पटरी पर मंगलवार की सुबह एक युवक की क्षत विक्षत लाश मिली। मृतक युवक की पहचान जिले के जमुआ प्रखण्ड अंतर्गत लताकी गांव निवासी 24 वर्षीय बिट्टु सिन्हा के रूप में हुई। जो बर्तमान में बरमसिया में एक किराये के मकान में रह कर ऑटो रिक्शा चलाता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

गिरिडीह के बगोदर प्रखंड बेको पश्चिमी पंचायत मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर लगा हुआ था।इसी दौरान प्रशासन के द्वारा गीता देवी के घर को बुलडोजर से ढहाया ।बगोदर सीआई के मौजूदगी मे बुलडोजर चलाया गया।ग्रामीणो व परिजनों सीआई के खिलाफ जमकर हंगामा किया और कारवाई की मांग की गई।