Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
वकालतखाने में शोक सभा का आयोजन
डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गिरिडीह मार्ग पर जामतारा के पास बीती रात्रि एक स्वीफ्ट कार एवं मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी।बताया जाता है कि स्वीफ्ट (डब्लूबी 02एन 3838) एवं बाइक (जेएच 09एएन 3738) के बीच टक्कर हो गई जिससे बाइक चालक एवं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं गंभीर रुप से घायल एक युवक को स्वीफ्ट कार में बैठे लोगों ने अपने एक अन्य वाहन अल्टो से दुर्घटना स्थल से सीधे धनबाद एसएनएमसीएच ले गया जहा डाक्टर ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार अल्टो एवं वैन में सवार दो युवको को हिरासत में ले लिया गया है।इधर एवं अन्य घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। जहां खबर प्रेषण तक इलाज चल रहा था।बताया जाता है कि बाइक में दो युवक जामतारा पंचायत के करिहारी निवासी सोहन मिस्री का पुत्र राजेश कुमार शर्मा और बढ़ई टोला निवासी छोटी मिस्त्री का पुत्र विशाल कुमार सवार था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह में मधुबन थाना क्षेत्र के खपयबेड़ा गांव में सोमवार की देर रात करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक देर रात तीज पर्व में साउंड बॉक्स बजाने के क्रम में यह हादसा हुआ।इसी बीच ग्राम निवासी संजय राय उम्र 28 वर्ष अचानक विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गया। जिसके बाद वह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से युवक को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड लाया गया।जहाँ युवक की मौत हो गई।जिसके बाद गुस्साए परिजनों एवं ग्रमीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉ एवं स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति नहीं रहने के कारण हॉस्पिटल परिसर में जम कर बवाल मचाई और तोड़ फोड़ किया। हालांकि इससे पूर्व भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड में स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉ की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई है।वही इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपद्रव मचाए गए लोगों को चिन्हित कर उन पर पीरटांड़ थाना में प्राथमिक दर्ज की जा रही थी।जबकि थाना प्रभारी ने कहा कि लोगों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
Rya ने निकाला मशाल जुलूस
श्री शिखरजी स्वछता समिति का प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के सांगली प्रवास पर है. जहां समिति के लोगों ने दक्षिण भारत जैन महासभा के पदाधिकारियों से मुलाकात कर तीर्थ क्षेत्र के विकास पर मंथन किया. इसके बाद दक्षिण भारत जैन महासभा के मुख्य कार्यालय महाराष्ट्र के सांगली में श्री शिखरजी स्वछता समिति के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चिरकी के एक निजी स्कूल में 11 वर्षीय बच्चे की स्कूल के निदेशक ने बर्बरता से पिटाई कर दी।जिससे बच्चे के जांघ में जख्म के निशान देखने के बाद लोग आक्रोशित हो गए।मामले की जानकारी के बाद काफी संख्या में लोग स्कूल गेट पर जमा हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इसके पूर्व विधायक के कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया।इस पुल शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक डॉ अहमद ने कहा कि उक्त पुल गिरिडीह और जामताड़ा जिलो को जोड़ने का काम करेगी । पुल का निर्माण होने से बाकीकला सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण साहेबगंज गोविंदपुर रोड आसानी से पहुंचकर अन्य जगह भी जा सकेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
