संवाद सहयोगी पीरटांड़-पंचायत समिति की बैठक बुधवार को हंगामेदार रही।सभी विभागों की समीक्षा की गई जिसमें मनमानी पर संबंधित अधिकारियो को जमकर फटकार लगाई गई।कुल मिलाकर सदन में भ्रष्टाचार पर मुद्दा छाया रहा।इसी दौरान गुस्से से कुछ सदस्यों ने सदन का बहिष्कार भी किया।शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग पर पंचायत समिति के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।पंचायत समिति के कुछ सदस्यों ने सदन का दस मिनट तक बहिष्कार भी किया। बता दें पंचायत समिति पीरटांड़ की बैठक इस बार काफी हंगामेदार रही।सभी विभागों में व्याप्त भ्र्ष्टाचार का मुद्दा छाया रहा और विभागों की मनमानी का भी मामला छाया रहा।शिक्षा विभाग द्वारा पीरटांड़ के विभिन्न विद्यालयों में रंग रोगन आदि के कार्य के लिए राशि दी जाती है.।लेकिन उस राशि का फलाफल कई विद्यालयों में नही दिखता है।रंग रोगन एवं विकास का कार्य वेंडर एवं शिक्षा विभाग के मनमानी की भेंट चढ़ जाती है।इसी तरह पीडीएस में मनमानी का आरोप लगा।जिसमे दो माह के अनाज वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया गया।जिसमे बीडीओ ने जांच के आदेश दिया है।ईधर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर पंसस के सदस्यों ने सवाल उठाया।आरोप लगाया कि अस्पताल से कर्मी गायब रहते हैम और उच्च अधिकारियो से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं होती है और जब जनता हंगामा करती है तो उसपर केस होता है यब कहाँ का लोकतंत्र है।और कैसा कानून है।मांग किया कि नियमित रूप से चिकित्सक नही रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसपर जल्द कार्रवाई हो।इसी प्रकार अंचल द्वारा हाल के दिनों में कार्यों का निष्पादन तेजी से नही हो पा रहा है।जमीन संबंधित कार्यो में अंचल में मनामनी बढ़ गया है।ऑनलाइन के लिए भी अब इस्तेहार निकाला जाना चाहिए।ऑफिस में बैठकर किये जा रहे है।उसी तरह बैंकों की भी मनमानी पर भी सदस्य खून आक्रोशित दिखे।आरोप लगाया गया कि दलालों के इशारे पर बैंकों में काम हो रहे हैं।बैठक में प्रमुख सबिता टुडु, उपप्रमुख महेंद्र महतो ,केशव पाठक,नवीन सिंह,जोगेंद्र तिवारी,अनिता बर्णवाल, कौशल्या देवी आदि लोग मौजद रहे।