गिरिडीह : गिरिडीह देवघर मुख्य मार्ग स्थित बेंगाबाद थाना क्षेत्र के डाक बंगला के समीप पत्थलजोर गांव के पास हुई भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चोरकट्टा निवासी गुड्डू दास के पुत्र कैलाश दास, देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के चेराकुंडी निवासी मंगरु दास और निशु दास के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान छोटू दास के रूप में हुई है। जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
